हिंदी
आगरा: ताजनगरी आगरा में एक दिल दहलाने वाली बारदात सामने आयी है। यहां खून से लथपथ चार शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मां और बच्चों के रक्तरंजित चार शव पड़े मिले होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके का दृश्य देखकर लोग इसे तंत्र-मंत्र को लेकर की गई हत्या की आशंका जता रहे हैं।

यह दिल दहलाने वाली घटना आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां गुरुवार की सुबह एक घर के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। किसी अनहोनी की आशंका से लोगों ने जब घर के अंदर देखा तो घर के अंदर चार लोगों के शव खून से लथपथ पाए गए। दृश्य देखकर लगता है कि चारों की निर्मम तरीके से हत्या की गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचनी दी। एसपी सिटी और थाने की फोर्स, फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतकों में महिला रेखा राठौर और उसके तीन बच्चे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ यहां रह रही थीं। बताया गया है कि रेखा का दो साल पहले सुनील से तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। चारों के रक्तरंजित शव घर के अंदर पड़े मिले। शव के पास ही चार नींबू, हल्दी, सिंदूर, दिया आदि सामान मिला है, जो तंत्र-मंत्र की ओर इशार कर रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। डॉग स्क्वैड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
Published : 22 July 2021, 11:53 AM IST
No related posts found.