हिंदी
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के कोतवाली क्षेत्र में मकान ढहने की घटना के सिलसिले में शुक्रवार सुबह धर्मशाला के ट्रस्टी और बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में आरोपी ठेकेदार को गुरुवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृत बच्ची के परिजनों को दो लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर स्वीकृत की है और घायलों के सरकारी खर्चे पर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मुआवजा राशि का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा।(वार्ता)
Published : 27 January 2023, 12:48 PM IST
No related posts found.