हिंदी
मुंबई: एक महिला यूट्यूबर की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और जल्दी से धन कमाने के उद्देश्य से छेड़छाड़ की गई इन तस्वीरों को बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सांताक्रूज पुलिस थाना के अधिकारी के अनुसार एक आरोपी को असम से पकड़ा गया। उसने 25 वर्षीय महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ की थी। दूसरे आरोपी को पालघर जिले से लगे वसई शहर से गिरफ्तार किया गया, जिसने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेची थीं।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों व्यक्तियों ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया था, जहां वे इन आपत्तिजनक तस्वीरों को बेचने के लिए अपलोड करते थे।
अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Published : 19 April 2023, 8:02 AM IST
No related posts found.