घोसी में सपा की जीत के बाद नन्हें नवरतन यादव ने साधा ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा निशाना, देखिये महराजंगज में क्या बोला

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद नन्हें नवरतन यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा निशाना साधा है। महराजगंज में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के बीच डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये क्या बोले नवरतन

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 October 2023, 3:30 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर नन्हें नवरतन यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा निशाना साधा है। महराजगंज में समाजवादी पार्टी की  ‘देश बचाओ देश बनाओ’ अभियान के तहत चल रही साइकिल यात्रा के दौरान नवरतन ने डाइनामाइट न्यूज़ के साथ खास बातचीत में राजभर को अपने निशाने पर लिया। 

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में नवरतन ने कई बड़ी और सियासी बातें की। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। हमें देश को बचाना है। जनता को जागरूक करने के लिये ही सपा द्वारा पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।

नवरतन के कहा कि घोसी की जनता ने विरोधियों के अच्छा और कड़ा जवाब दिया। जो लोग कहते थे कि संविधान बदल देंगे, घोसी की जनता ने उनको बदल दिया है।

ओमप्रकाश राजभर पर नवरतन के कहा कि वे अच्छे व्यक्ति नहीं हैं। उनसे हमारी शर्त लगी थी। वे शर्त हार गये। बात हुई थी और शर्त मंजूर हुई थी। जब चुनाव हार गये तो उनको शर्त के अनुसार पैसा देना चाहिये थे लेकिन नहीं दिया।

नवरतन ने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सपा जीतने जा रही है। जो लोग बोलते हैं कि संविधान बदल देंगे। इन चुनावों में लोग और हम उनको बदलने जा रहे हैं। 

No related posts found.