हिंदी
सीवान: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आनन-फानन में बिहार के बाहुबली नेता और राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को कड़ी सुरक्षा घेरे में दिल्ली के तिहाड़ जेल शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, सीवान जेल से भेजे जायेंगे तिहाड़
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर बेहद कड़ी सुरक्षा में शहाबुद्दीन को सीवान से पटना सफेद रंग की सूमो में भेजा गया। इस समय वे पटना की बेउर जेल में हैं, जहां से उन्हें आज शाम राजधानी ट्रेन से नई दिल्ली ले जाये जाने की खबर है।
Published : 18 February 2017, 12:55 PM IST
No related posts found.