हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक श्रमिक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 18 महीने की बेटी की कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने अल्ताफ मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी (26) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना दईघरगांव के अभय नगर इलाके में शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई जब आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को पीट दिया और इसके बाद पत्नी और बेटी को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची को उसने फर्श पर इतनी जोर से कथित तौर पर पटका की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अंसारी 15 दिन पहले पत्नी से हुए झगड़े को लेकर नाराज था।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी शराब पीता था और अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
Published : 10 September 2023, 4:34 PM IST
No related posts found.