भीषण गर्मी का नदियों पर दिखाई दे रहा विपरीत असर, सूख रहीं नदियां, तेजी से गिर रहा भू- जलस्तर, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

महराजगंज जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। आमजनमानस के साथ ही नदियों, भू-जलस्तर पर भी गर्मी का खासा प्रभाव दिखाई दे रहा है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 May 2024, 7:09 PM IST

धानी बाजार (महराजगंज): मई माह में ही गर्मी का पारा 42 से 44 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

हल्की बारिश होने के कारण बुधवार को अधिकतम 37 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

स्थिति यह है कि नदियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। नदियों में पानी की मात्रा कम और रेत की मात्रा अधिक दिखाई पड़ रही है।

यही नहीं गर्मी का असर भू-जलस्तर पर भी पड़ा है। बोरिंग के पानी की भी मात्रा धीरे-धीरे कम होती चली जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप अब दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।

रिबोर कराने की दिशा में भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

बहरहाल जो भी गर्मी का असर आमजनमानस से लेकर नदियों, जल संसाधनों पर साफ दिखाई दे रहा है। 

Published : 
  • 22 May 2024, 7:09 PM IST