अदिति अशोक 44वें स्थान पर फिसली

भारत की अदिति अशोक शुक्रवार को यहां दूसरे दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से सीएमई ग्रुप टूर गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर चल रही हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 November 2023, 3:46 PM IST
google-preferred

नेपल्स: भारत की अदिति अशोक शुक्रवार को यहां दूसरे दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से सीएमई ग्रुप टूर गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर चल रही हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अदिति पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से कल रात संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर चल रही थी और शुक्रवार को उन्हें 12 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।

अदिति का कुल स्कोर तीन अंडर 141 है।

एलिसन ली और नासा हताओका दूसरे दौर में बाद 14 अंडर 130 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

Published : 
  • 18 November 2023, 3:46 PM IST

Related News

No related posts found.