अधीर रंजन ने ओ’ब्रायन को पहले कहा विदेशी फिर जताया खेद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के डेरेक ओ’ब्रायन को ‘‘विदेशी’’ कहने के लिए शुक्रवार को उनसे खेद जताया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 January 2024, 8:02 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के डेरेक ओ'ब्रायन को ‘‘विदेशी’’ कहने के लिए शुक्रवार को उनसे खेद जताया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस नेता ने डेरेक ओ'ब्रायन को फोन कर उनसे माफी मांगी और ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया कि ‘‘मैंने डेरेक ओ'ब्रायन को अनजाने में उनके बारे में विदेशी कहने के लिए खेद व्यक्त किया है।’’

यह भी पढ़ें: जानिए किस राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के लिए मंजूरी में हो रही परेशानी

सूत्रों ने कहा कि टीएमसी नेता ने माफी स्वीकार कर ली है। बृहस्पतिवार रात सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा था, ‘‘डेरेक ओ'ब्रायन विदेशी हैं, वह बहुत सारी चीजें जानते हैं। उनसे पूछिए।’’

डेरेक ओ'ब्रायन द्वारा पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत नहीं हो पाने के लिए अधीर को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद यह बयान आया था। ओ'ब्रायन ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल में गठबंधन के काम नहीं करने के तीन कारण हैं- अधीर रंजन चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी।’’

यह भी पढ़ें: बंगाल में गठबंधन के कारगर नहीं होने के लिए अधीर रंजन जिम्मेदार

सोशल मीडिया पर चौधरी की टिप्पणी की आलोचना हुई। टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत माणिक्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह कैसी समावेशिता है? मैं डेरेक ओ'ब्रायन को जानता हूं और उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाना वास्तव में दिखा रहा है कि यह आदमी कितना बुद्धिमान है! दुख की बात है कि ऐसे लोग निर्णय लेने वाले पद पर हैं।’’

ओ'ब्रायन ने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई आलोचक हैं लेकिन केवल दो-भाजपा और चौधरी-ने बार-बार इस समूह के खिलाफ बोला है। ओ'ब्रायन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Published : 
  • 26 January 2024, 8:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement