हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को यमुना की सफाई के लिए 1028 करोड़ रुपये के पूरक अनुदान को मंजूरी दी गई।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं जलमंत्री मनीष सिसोदिया ने यमुना सफाई के लिए पूरक अनुदान की मांग को सदन पटल पर रखा और सदन ने इसे मंजूरी दी।
सिसोदिया ने कहा,“ उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अफसरों पर दबाव बनाकर यमुना सफाई के काम को रोकने का हर संभव प्रयास किया। सदन से बजट मंजूर होने के बावजूद जलबोर्ड के काम रोके गए।
उपराज्यपाल ने पहले परियोजना को रोकने का प्रयास किया। परियोजना नहीं रुकी तो फंड रोक दिए, लेकिन यमुना की सफाई का काम जारी है।दिल्ली सरकार यमुना की सफाई का काम कभी रुकने नहीं देगी।(वार्ता)
Published : 19 January 2023, 4:53 PM IST
Topics : अनुदान उपमुख्यमंत्री जलमंत्री नयी दिल्ली मनीष सिसोदिया यमुना सफाई
No related posts found.