एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक जाह्नवीज शर्मा को मिला डीजी का प्रभार, जानिये पूरा अपडेट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक (संरक्षण एवं विश्व धरोहर) जाह्नवीज शर्मा को एएसआई के महानिदेशक का प्रभार दिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 28 April 2023, 5:11 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक (संरक्षण एवं विश्व धरोहर) जाह्नवीज शर्मा को एएसआई के महानिदेशक का प्रभार दिया गया है। 

कर्नाटक कैडर की 1991 बैच की आईएएस अधिकारी वी. विद्यावती हाल तक एएसआई महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं, अब उन्हें पर्यटन मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र ने  बताया, ‘‘ उन्हें सोमवार को डीजी (एएसआई) के प्रभार से मुक्त कर दिया गया। एएसआई मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक (संरक्षण एवं विश्व विरासत) जाह्नवीज शर्मा को डीजी के पद का प्रभार दिया गया है।’’

हालांकि उन्होंने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि एएसआई को पूर्णकालिक डीजी कब तक मिल पाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना 1861 में उत्खनन, पुरातात्विक शोध करने और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। संस्कृति मंत्रालय के दायरे में आने वाले एएसआई का मुख्यालय नयी दिल्ली में है।

भारत में कुल 3,693 विरासत स्थल एएसआई द्वारा संरक्षित हैं।

Published : 
  • 28 April 2023, 5:11 PM IST

Related News

No related posts found.