हिंदी
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री रिबेल विल्सन ने बताया कि एक्शन कॉमेडी फिल्म 'ब्राइड हार्ड' की शूटिंग के दौरान उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें तीन टांके आए हैं।
'पिच परफेक्ट' में काम कर चुकी अभिनेत्री ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपने चेहरे की एक तस्वीर साझा की । उनके चेहरे पर टांके नजर आ रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रिबेल ने लिखा, ''इस तरह मैं फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं करना चाहती। तड़के चार बजे फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुई दुर्घटना में तीन टांके आए और बीती रात अस्पताल में गुजारी।''
'ब्राइड हार्ड' का निर्देशन सिमोन वेस्ट कर रहे हैं जिसकी शूटिंग जॉर्जिया के सवाना में चल रही है।
यह फिल्म एक जासूस सैम के ऊपर आधारित है जिसे उसके जीवन के सबसे कठिन मिशन पर भेजा जाता है। सैम का किरदार रिबेल निभा रही हैं।
Published : 6 August 2023, 5:40 PM IST
Topics : अभिनेत्री चोट दुर्घटना रिबेल विल्सन लॉस एंजिलिस शूटिंग हॉलीवुड
No related posts found.