हिंदी
राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट 120 मिलीमीटर का मोर्टार का एक गोला मिला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सोमवार रात कलाल सीमा इलाके में नदी के किनारे गोला पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और नियंत्रित विस्फोट के जरिये गोले को नष्ट किया गया।
Published : 2 May 2023, 2:00 PM IST
Topics : गोला जम्मू कश्मीर नियंत्रण रेखा बरामद मोर्टार राजौरी
No related posts found.