शादी के बंधन में बंधने जा रही ‘सिंघम’ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल..जानिये किसके साथ लेंगी सात फेरे

हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये किसके साथ काजल लेंगी सात फेरे..

Updated : 6 October 2020, 2:02 PM IST
google-preferred

मुंबई: हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

काजल ने इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो इसी महीने की 30 तारीख को गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस बेहद निजी और छोटे से समारोह में सिर्फ हमारे परिवार के लोग ही शामिल होंगे। 

बता दें कि काजल तेलुगू और तमिल के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वो फिल्म सिंघम में अजय देवगन के साथ नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। 

Published : 
  • 6 October 2020, 2:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement