Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, कपूर खानदान में जश्न

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां और रणबीर कपूर पिता बन गये हैं। ऑलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 November 2022, 1:34 PM IST
google-preferred

मुंबई: कपूर खानदान में नन्ही परी की किलकारियां गूंज उठी है। पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां और रणबीर कपूर पिता बन गये हैं। अबसे थोड़ी देर पहले आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है।

इस खुशखबरी के साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है। 

आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। दोनों परिवारों को नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Published : 
  • 6 November 2022, 1:34 PM IST

Related News

No related posts found.