Mukesh Khanna ने महिलाओं को लेकर कही ये बात, भड़के उनके फैन्स

टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की है जिसकी वजह से चर्चा में आ गये हैं।

Updated : 31 October 2020, 3:04 PM IST
google-preferred

मुंबई: टीवी सीरियल शक्तिमान और महाभारत के भीष्म के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे महिलाओं और मीटू पर विवादित टिप्पणी देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मुकेश खन्ना का यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग उनके इस बयान को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में मुकेश खन्ना कह रहे हैं कि "#MeToo की समस्या तब शुरू हुई जब महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर काम करना शुरू किया।"

आगे वो कहते हैं कि मर्द अलग होता है और औरत अलग होती है। मर्द के शरीर की रचना अलग होती है और औरत की अलग। औरत का काम होता है घर संभालना।

आजकल महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहती है। लेकिन वे ये नहीं समझती है कि ऐसा करने से उनके बच्चे पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। बच्चे को आया के सहारे घर पर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में बच्चा आया के साथ बैठकर 'क्योंकि सांस भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल देखता है। 

मुकेश खन्ना के इस विवादित बयान से भड़के उनके फैंस

इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर उनके कई फैन्स मुकेश खन्ना शक्तिमान नहीं किलविश कह रहे हैं। 

Published : 
  • 31 October 2020, 3:04 PM IST

Related News

No related posts found.