
ठाणे: राजस्व विभाग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रेत निकालने में इस्तेमाल किए जाने वाले 97 लाख रुपये के उपकरणों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
जिला कलेक्ट्रेट की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि शनिवार को मुंब्रा खाड़ी, कल्हेर और कोन के बीच अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 97 लाख रुपये मूल्य के रेत खनन उपकरण नष्ट कर दिए गए जिनमें पांच नाव और दो ‘सक्शन पंप’ शामिल हैं।
Published : 22 January 2023, 12:46 PM IST
Topics : Equipment maharashtra Sand Thane उपकरण कार्रवाई ठाणे महाराष्ट्र रेत