हिंदी
बरेली: बरेली जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कथित तौर पर पाकिस्तानी झण्डा लगाकर हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इज्जत नगर क्षेत्र के धौरेरा माफी इलाके के रहने वाले बुन्दन अली के विरूद्ध सोनू पाठक नाम के व्यक्ति की तहरीर पर मामला दर्ज करके उसे डेलापीर मण्डी गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि अली पर आरोप है कि वह फेसबुक पर पाकिस्तानी झण्डा लगाकर हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाला वीडियो पोस्ट कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 22 November 2023, 6:35 PM IST
No related posts found.