Accident: सड़क पार कर रहे व्यक्ति की टैंकर की चपेट में आने से मौत

हरियाणा में जींद के हाट गांव में बीती रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 January 2024, 6:40 PM IST
google-preferred

जींद (हरियाणा):  हरियाणा में जींद के हाट गांव में बीती रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सदर थाना सफीदों की पुलिस ने बताया कि कि बीती रात हाट गांव में सतीश (47) नामक एक व्यक्ति परचून (किराने) का सामान लाने के लिए सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान वह सफीदों की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक टैंकर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना के बाद चालक टैंकर को कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया।

थाने के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि सतीश के भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है तथा फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Published : 
  • 16 January 2024, 6:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement