कानपुर का अबीर-गुलाल, पूरे यूपी में होता है सप्लाई

डीएन संवाददाता

त्यौहार के माहौल में रंग न हो तो सब कुछ अधूरा नजर आता है। रंगों का त्योहार कहे जाने वाले होली पर्व की तैयारियों जोरों पर है।

 कानपुर से पूरे यूपी में सप्लाई किया जाता है अबीर-गुलाल
कानपुर से पूरे यूपी में सप्लाई किया जाता है अबीर-गुलाल


कानपुर: यूपी में कानपुर में होली की तैयारी जोरों पर है। शहर के यशोदानगर इलाके में इन दिनों होली के लिए अबीर-गुलाल तैयार किए जा रहे हैं। इस बार व्यापारी ज्यादा से ज्यादा माल तैयार करने की तैयार कर रहे हैं। बता दें, पूरे यूपी में कानपुर से अबीर-गुलाल सप्लाई की जाती है।

 

- यशोदा नगर इलाके में इन दिनों सभी जगह अबीर-गुलाल से भरे खेत ही दिखाई दे रहे हैं।

- यशोदा नगर के रहने वाले धीरेन्द्र यादव ने बताया- इलाके के हर चौथे घर में अबीर और गुलाल बनाया जाता है।

- यह इलाका शहर से हटकर है, इसलिए यहां आराम से रंगों को सुखाया जाता है।

- इसे तैयार करने के लिए हम आरारोट का इस्तेमाल करते हैं और उसमे रंग मिला देते हैं।

- अलग-अलग रंगों को आरारोट में मिलाकर उसे मशीन में मिलाते है। उसके बाद उसे सूखाने के लिए खेतों में रख देते हैं।

- उसके बाद रंग को छाना जाता है ताकि उसमें मिली गंदगी बाहर निकल जाए, फिर उसमे सुगंध के लिए सेंट भी डाला जाता है।

- फिर पैकिंग कर सप्लाई के लिए भेज दी जाती है।

- वहीं एक महिला कर्मचारी ने बताया, इन दिन 8 से 10 बोरा माल छान लेते हैं। एक बोरा छानने में 20 रुपए मिलते हैं।










संबंधित समाचार