
नई दिल्ली: आज आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। विशेष कानून एवं व्यवस्था व्यवस्था के मद्देनजर राजधानी में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। घर से निकले से पहले पढ़ लें।
नई दिल्ली में आज यातायात प्रभावित रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने आप के प्रदर्शन पर जानकारी देते हुए कहा कि कोई अनुमति नहीं दी गई है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएम आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
Published : 26 March 2024, 9:34 AM IST