
नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने मंगलवार को एक बड़ा खुलासा किया। आतिशी ने कहा कि उनको भारतीय जनता पार्टी से भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था और भाजपा में शामिल न होने पर जेल भेजने की धमकी दी गई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कई खुलासे किये और भाजपा पर एक साथ कई बड़े आरोप लगाये।
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का बड़ा दावा- लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चार बड़े नेताओं को किया जा सकता है गिरफ्तार, देखिये डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की मौके से ये पूरी रिपोर्ट#ArvindKejriwal #AAP #Aatishi #BJP pic.twitter.com/hyXXQx7HHr
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 2, 2024
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे मेरे करीबी व्यक्ति के जरिये भाजपा में शामिल होने के लिये अप्रोच किया था। मुझे ये भी कहा गया कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं हुई तो मुझे एक महीने के अंदर ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा और जेल भेज दिया जायेगा। यह मुझे मेरे एक करीबी व्यक्ति के जरिये बताया गया।
आतिशि ने कहा की मुझे मेरे करीबी ने बताया कि पीएम मोदी और भाजपा अब आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं। हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी का बड़ा खुलास, प्रेस कांफ्रेंस में कहा- “भारतीय जनता पार्टी ने मुझे मेरे करीबी व्यक्ति के जरिये भाजपा में शामिल होने के लिये अप्रोच किया था। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो मुझे एक महीने के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।“ डाइनामाइट… pic.twitter.com/rSh2HQ6Gx4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 2, 2024
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डालने का काम किया और अब वे आने वाले दो महीनों के भीतर हमारी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहते हैं।
Published : 2 April 2024, 11:26 AM IST
Topics : Aam Aadmi Party leader AAP leader Atishi Delhi government आतिशी आप नेता आम आदमी पार्टी खुलासा दिल्ली सरकार