हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पिछले वर्ष प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
कहा जा रहा था कि इसके बाद आमिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि आमिर ने महाभारत को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और अब अब एक मशहूर हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक बनाएंगे।

इस फिल्म का नाम है फॉरेस्ट गंप। यह फिल्म अमेरिका में वर्ष 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक ने लीड रोल प्ले किया था। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। कहा जा रहा है कि आमिर 14 मार्च को अपने जन्मदिन पर फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। (वार्ता)
Published : 9 March 2019, 2:19 PM IST
No related posts found.