
महराजगंजः बस स्टेशन के सामने चाय की दुकान में गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया है। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है। दुकान में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
शनिवार को हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हो सकते हैं।
दुकान के अंदर मौजूद व्यक्ति के दबकर मरने की आशंका से लोग भयग्रस्त हैं। मौके से ड्राइवर व खलासी आसानी से फरार हो गए हैं। लोगों में प्रशासनिक लापरवाही पर भारी ग़ुस्सा।
Published : 28 September 2019, 2:58 PM IST