हिंदी
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के बीड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह पौने छह बजे से छह बजे के बीच आष्टा फाटा में उस समय हुई, जब बस मुंबई से बीड की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और इसके चालक ने वाहन पर से स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ।
आष्टी पुलिस थाना प्रभारी संतोष खेतमालस ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार बीड जिले के निवासी थे जबकि एक जिले का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Published : 26 October 2023, 12:56 PM IST
Topics : घायल छत्रपति संभाजीनगर पुलिस बस बीड जिला महराराष्ट्र मौत यात्री सड़क हादसा
No related posts found.