
पटनाः भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चर्चित विवाद के बीच एक गाना इस समय वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस विवाद के बाद भी दोनों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। आज भी उनके फैंस की कमी नहीं हुई है।
You Tube पर धमाल मचा रहा राम मंदिर पर बना अब तक का सबसे शानदार गाना, मिल चुके हैं लाखों हिट्स
इन दिनों दोनों का वीडियो यूट्यूब पर बहुत वायरल हो रहा है। इस गाने को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस गाने का नाम है हमहू जवान बानी तुहू जवान (Hamahu Jawan Bani Tuhu Jawan) है। इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने गाया है। इस गाने को 47,565,199 लोग देख चुके हैं। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म सत्या का गाना है। भोजपुरिया जवार ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की इस फिल्म को काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल और काजल राघवानी ने अपने हॉट अंदाज से बनाया लोगों को दिवाना, आप भी देखें
गौरतलब है कि इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद चल रहा है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। साथ ही इन सब पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
Published : 11 November 2019, 5:19 PM IST
Topics : Akshara singh bhojpuri movie bhojpuri songs Pawan Singh अक्षरा सिंह पवन सिंह भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म