हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): जनपद में अपराधों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात फरेंदा कस्बे के एक घर में बेखौब चोरों ने जमकर तांडव मचाया और जेवरात लेकर फरार हो गये। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर-11 शास्त्री नगर में चोरों ने बीती रात शाहिना खातून पत्नी जाने आलम के घर को निशाना बनाया। चोर नकदी, जेवरात सहित घर में रखे अन्य समान लेकर चंपत हो गए।
मकान मालिक शाहिना खातून पत्नी जाने आलम का दावा है कि चोर लाखों का सामान उड़ा ले गये। उन्होंने मामले की तहरीर फरेंदा कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Published : 29 January 2024, 7:05 PM IST
No related posts found.