
नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक निजी व्यक्ति वेंकट सत्य कनेश गोली (Venkat Sathya Kanesh Goli) को चार साल की अवधि के लिए उप सचिव स्तर (Deputy Secretary Level) पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के ओएसडी (OSD) के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
A private person, Venkat Sathya Kanesh Goli appointed as OSD to Union Minister G Kishan Reddy at the level of Deputy Secretary https://t.co/V9R1G7yNHX
— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 4, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गोली को चार साल की अवधि के लिए ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की अधिसूचना (Notification) गुरुवार को जारी की गई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गोली की नियुक्ति को मंजूरी दी, जो कुछ शर्तों के अधीन है।
इन शर्तों में शामिल हैं:
1. नियुक्ति अनुबंध के आधार पर है।
2. नियुक्ति मंत्री के कार्यकाल के साथ ही समाप्त हो सकती है।
3. यदि गोली मंत्री के ओएसडी के रूप में काम करना बंद कर देते हैं या आगे कोई आदेश जारी होता है तो नियुक्ति समाप्त हो सकती है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 4 October 2024, 12:16 PM IST
Topics : G Kishan Reddy Mirzapur North block OSD South Block uttar pradesh Venkat Sathya Kanesh Goli वेंकट सत्य कनेश गोली