
लखनऊः मंगलवार को गोमती नदी के पास हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहां एक युवक नदी की जाली को फांद कर रेलिंग पर चढ़ गया है। युवक को रेलिंग पर खड़ा देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लिकर की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित हनुमान सेतु के पास गोमती पुल की रेलिंग पर चढ़ा युवक आत्महत्या की धमकी दे रहा था। लोगों ने 100 नंबर पर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर युवक को रेलिंग से नीचे उतारा।
Published : 15 October 2019, 1:00 PM IST