
बृजमनगंज(महराजगंज): महराजगंज थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा अपहरण व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लिया था।
जानकारी के मुताबिक थाना बृजमनगंज में सूरज मोदनवाल नामक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धानी बाजार के एक पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया।
बृजमनगंज थाने में पंजीकृत मामला 112/20, धारा 363,366 भा0द0वि0 व 16/17 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस तेजी के साथ तलाश कर रही थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लिया और विधिक कार्यवाही करते हुये उसका चालान न्यायालय के लिये किया गया है।
Published : 8 June 2020, 1:09 PM IST
Topics : kidnapping police POSCO अपहरण गिरफ्तार पाक्सो एक्ट पुलिस बृजमनगंज महराजगंज