जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2023, 9:29 PM IST

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के एलूसा इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशिष्ट जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने कैनाल रोड एलूसा के पास एक विशेष जांच चौकी स्थापित की।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा गया। प्रवक्ता ने आतंकी संगठन के सहयोगी की पहचान बांदीपोरा निवासी जमशेद अहमद भट के रूप में की है।

प्रवक्ता ने बताया कि भट के पास से चीन निर्मित एक ग्रेनेड और 12 एके-47 राउंड सहित गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Published : 
  • 6 April 2023, 9:29 PM IST

No related posts found.