महराजगंज ज़िलाधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे वकील, ज़बरदस्त प्रदर्शन और नारेबाज़ी, एक दर्जन निष्कासित अधिवक्ताओं के ख़िलाफ़ की ये मांग

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से दर्जन भर अधिवक्ताओ के निष्कासन के बाद आज डीएम से मिलने बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुँचे। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 July 2023, 6:09 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कथित भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले में सिविल बार एसोसिएशन द्वारा एक दर्जन अधिवक्ताओं को संगठन से आजीवन निष्कासित  करने के अगले दिन गुरूवार को एसोसिएशन के लोग भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बार एसोसिएशन के वकीलों ने यहां जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और डीएम से निष्कासित किये गये अधिवक्ताओं के खिलाफ शीघ्र जांच और कार्रवाई की मांग की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया। वकीलों से निष्कासित किये गये अधिवक्ताओं के खिलाफ मामले में जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की।   

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हमीदुल्ला खान, महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी समेत बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकील व सदस्य मौजूद रहे।

बता दें की कल भ्रष्टाचार के आरोप में बार एसोसिएशन ने 12 सरकारी अधिवक्ताओं को बार से हमेशा के लिए बाहर निकालने की घोषणा की।

निष्कासित किये गये अधिवक्ताओं की सूची

1.    ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी
2.    फणींद्र नाथ त्रिपाठी
3.     संतोष कुमार मिश्र
4.     देवेंद्र पाण्डेय
5.     राघवेंद्र उपाध्याय
6.    चंद्रप्रकाश पटेल
7.    विजय नारायण सिंह
8.     विनोद कुमार सिंह
9.    सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी
10.    पूर्णेंदु राम त्रिपाठी
11.    अशोक त्रिपाठी
12. अजीत कुमार सिंह

 

Published : 
  • 20 July 2023, 6:09 PM IST

Related News

No related posts found.