हिंदी
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर के स्थानीय पीजी कालेज में आज सुबह जवानों के विवाद में एक जवान ने अपने साथी को गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थनीय पीजी कॉलेज में ईवीएम मशीन रखा गया है, जिसकी सुरक्षा में जवान तैनात है।
सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ आर्म फोर्स 11 बटालियन सी कंपनी के जवान ने फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गयी है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम पुरुषोत्तम सिंह है।(वार्ता)
Published : 25 December 2022, 1:10 PM IST
No related posts found.