हिंदी
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के पिनाहट क्षेत्र में एक मासूम बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में घर के बाहर खेलते समय चार साल का बच्चा पानी से भरे टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चा जब दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बच्चे को पानी के टैंक में गिरा देखा।
उन्होंने बताया कि आनन-फानन में परिजन मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बच्चे की पहचान आनंद के रूप में की गयी है ।
Published : 17 February 2023, 7:26 PM IST
No related posts found.