हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल ने रविवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब्दुल हामिद मीर राजबाग इलाके में एक होटल में तैनात था। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है।
अधिकारियों ने बताया कि मीर ने शाम को करीब पौने आठ बजे खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Published : 31 July 2023, 9:46 AM IST
Topics : अधिकारिय कांस्टेबल जम्मू कश्मीर पुलिस श्रीनगर सर्विस राइफल
No related posts found.