Site icon Hindi Dynamite News

Crime in Love: हसीना के प्यार में फंसा व्यापारी, पैसे के बदले महिला ने बुलाकर उतारे कपड़े, फिर हुआ..

हनी ट्रैप का एक बेहद सनसनीखेर मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने व्यापारी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in Love: हसीना के प्यार में फंसा व्यापारी, पैसे के बदले महिला ने बुलाकर उतारे कपड़े, फिर हुआ..

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बारे में किसी सोचा तक नहीं था। यहां एक महिला ने व्यापारी को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसे हनी ट्रैप का शिकार बनाया है। 

इतना ही नहीं महिला ने उस व्यापारी को कई बार ब्लैकमेल करके उससे लाखों रुपये भी वसूले है। इस पूरी घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन मास्टरमाइंड आरोपी महिला अभी भी फरार है।

इस पूरे मामले के बारे में बात करते हुए SHO ने बताया कि ये हादसा 55 साल व्यापारी मुरारीलाल के साथ हुआ है। वो जगदंबा कॉलोनी के निवासी है। 15 जनवरी को शहर के घंटाघर रोड से गुजरते हुए अपने घर जा रहा थे। तभी उनको रास्ते में एक महिला ने रोका। इसके बाद उस महिला ने कहा कि वो एक दूसरे पहचानते है। ये बोल कर महिला ने  मुरारीलाल से दो हजार रुपये की मदद मांगी। मदद के नाम पर व्यापारी मुरारीलाल ने महिला को पैसे दे दिए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर शेयर किया। 

इसके बाद 18 जनवरी को महिला ने व्यापारी को पैसे वापस देने के बहाने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने घर पर बुलाया। यहां महिला ने जबरदस्ती व्यापारी के कपड़े उतार दिए। ठीक उसी समय महिला का मकान मालिक सीताराम उसके घर में घुस गया। मकान मालिक ने महिला और व्यापारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। 

इसके बाद मकान मालिक ने अपना मुंह बंद रखने के लिए व्यापारी से चार लाख रुपए की मांगे। इसके साथ उसने ये धमकी दी कि अगर उसने पैसे ना दिए तो वो उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसा देगा। इन सब बात से व्यापारी घबरा गया और दो लाख रुपए में सौदा तय कर लिया।

हालांकि पैसे देने के बाद भी व्यापारी को ब्लैकमेल किया गया। जिसके बाद धमकियों से तंग आ कर व्यापारी ने कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी महिला अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। 

Exit mobile version