महराजगंज: बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो ने साईकल सावर छात्र को मारी ठोकर,छात्र की हालत गंभीर

जिले में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे की हालत गंभीर है। बोलोरो बिना नम्बर प्लेट की है और फतेहपुर की गाड़ी बताया जा रहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की खास खबर..

Updated : 17 June 2019, 2:06 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में तेज रफ्तार की वजह से रोजाना कोई ना कोई अपनी जान गवां रहा है। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी की बच्चा बोलेरो के नीचे आ गया था। बच्चे की हालत की गंभीर बताई जा रही है। 

जिस गाड़ी ने मारी टक्कर

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी में तेज रफ्तार बोलोरो ने एक साइकल सवार बच्चे को अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। बच्चे की हालत गंभीर बताया जा रही है। छात्र तरकुलवा तिवारी गांव के फैज पुत्र सब्बीर उम्र 12 वर्ष सुबह घर से स्कूल दुर्गावती देवी इण्टर मीडिएट कॉलेज,भैसी भिटौली में पढ़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही तकुलवा तिवारी चौराहे से आगे पहुंचा, तभी महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने ठोकर मार दी।

जिससे फैज बोलोरो के नीचे आ गया और बुरी तरह घायल हो गया, वहां मौजूद लोगों ने उसे बोलोरो के नीचे से निकाला। मौके पर ड्राइवर को ग्रामीणों ने पीटा। बोलोरो बिना नम्बर प्लेट की है और फतेहपुर की गाड़ी बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुँची थी। ग्रामीणों के100 नम्बर पर सूचना देने के बाद भी आधे घण्टे तक पुलिस का पता नहीं था।

Published : 
  • 17 June 2019, 2:06 PM IST

Related News

No related posts found.