हिंदी
नयी दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ 24 अप्रैल को निर्धारित समय से एक घंटा पहले अदालती कार्यवाही शुरू करेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा के साथ बैठे सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘हम थोड़ा जल्दी बैठेंगे ताकि हम कुछ अत्यावश्यक मामलों पर सुनवाई कर सकें। संविधान पीठ को सुबह साढ़े 10 बजे बैठना है इसलिए हम अन्य मामलों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से सुनवाई शुरू कर सकते हैं।’’
सीजेआई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति एस आर भट, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पांच सदस्यीय संविधान पीठ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश कामकाजी दिनों में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम चार बजे तक मामलों पर सुनवाई करते हैं।
Published : 21 April 2023, 4:34 PM IST
Topics : अदालती कार्यवाही उच्चतम न्यायालय डी वाई चंद्रचूड़़ नयी दिल्ली निर्धारित समय पहले पीठ प्रधान न्यायाधीश संकेत
No related posts found.