नई दिल्ली: सोमवार को केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया था। जिसमें सालों से जम्मू-कश्मीर पर लगे आर्टिकल 370 हटाया गया था। इस फैसले के बाद से पूरे देश में ये चर्चा का विषय बन गया है।
क्या मोदी सरकार का जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय सही है?
Posted by Dynamite News Hindi on Sunday, 4 August 2019
इसके बाद डाइनामाइट न्यूज़ ने फेसबुक इस पर एक ऑनलाइन सर्वे कराया था। इस सर्वे में ये सवाल किया गया था कि क्या मोदी सरकार का जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय सही है या नहीं। इस पर अधिकतर लोगों ने मोदी सरकार के इस फैसले को सही बताया था।