Nirbhaya Case: निर्भया कांड के 8 साल पूरे, घटना को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग, पीड़िता की मां ने कही ये बात

पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड के आज आठ साल पूरे हो गये हैं। लेकिन फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में कमी होते नहीं दिख रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 16 December 2020, 11:33 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड के आज आठ साल पूरे हो गये हैं। चार युवकों को फांसी दी जा चुकी है। लेकिन फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में कमी होते नहीं दिख रही है।

दिल्ली के मुनीरका में 16 दिसंबर 2012 की रात एक चलती बस में पांच बालिग और एक नाबालिग दरिंदे ने 23 साल की निर्भया के साथ जो हैवानियत का खेल खेला, उस घटना को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं।

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी का कहना है कि भले ही उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया है। लेकिन अभी तक महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आई है। हम आगे भी दूसरी बच्चियों के इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। हमारा सिस्टम और सरकार जब जिम्मेदारी से काम करेगा तभी अपराध रुकेंगे। वहीं निर्भया के पिता ने कहा, मुझे लगा था कि इस मामले के बाद हमारे देश में बदलाव आएगा। लेकिन देश में महिलाओं के प्रति क्रूरता कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

निर्भया कांड के आज आठ साल पूरे होने के बाद भी महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। राजधानी दिल्ली में इस साल अक्टूबर तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले साल दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए।

Published : 
  • 16 December 2020, 11:33 AM IST

Related News

No related posts found.