हिंदी
नई दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में एक दिन की विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संसद के विशेष सत्र में विपक्ष की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं सदन में खड़ी होकर भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में बोल रही हूं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी।
सोनिया ने इशारों ही इशारों में आरएसएस व भाजपा पर हमला किया और कहा कि कुछ लोगों ने उस वक्त भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को जेल की हवा खानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि हमें उस भारत के लिए लड़ना है जिस भारत में हम विश्वास रखते हैं, जो भारत हमें प्यारा है। हमें उस भारत के लिए लड़ना होगा जिस पर हमें गर्व है। सोनिया ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन हम सबको प्रेरणा देता है।
सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने कई साल जेल में बिताए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कई जुल्म हुए लेकिन किसी ने भी अपने कदम पीछे नहीं हटाये।
Published : 9 August 2017, 1:23 PM IST
No related posts found.