हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई।
मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,293 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,50,01,126 हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,574 हो गई है। देश में इस घातक संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
Published : 25 October 2023, 4:38 PM IST
No related posts found.