फिलीपींस में आए भूकंप में पांच लोगों की मौत

फिलीपींस के लुजोन द्वीप के बाटनेस के द्वीपसमूह में शनिवार को कम अंतराल पर आये दो संकटों में पांच लोगों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल।

Updated : 27 July 2019, 11:21 AM IST
google-preferred

मनीला: फिलीपीन के लुजोन द्वीप के बाटनेस के द्वीपसमूह में शनिवार को कम अंतराल पर आये दो संकटों में पांच लोगों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गए हैं। बाटनेस के गवर्नर मारिलो कायको ने स्थानीय मीडिया को बताया कि स्थानीय समयानुसार 4:16 बजे आये 5.4 तीव्रता वाले पहले भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप से एक ऐतिहासिक चर्च और घर हो गए हैं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और भूकंप का केंद्र इटबायट शहर 12 किमी उत्तर पूर्व 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी और ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कई वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भूकंप से हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें: WhatsApp के सीईओ भारत में, आज नई दिल्ली में करेंगे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ शेल्केनोलॉजी एंड सेस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) ने कहा कि स्थानीय समानुआर 7:38 बजे दूसरा भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गयी। भूकंप का केंद्र इटबायट से उत्तर-पश्चिम में 19 किमी दूर 43 किमी की गहराई में स्थित था। फिवोलकस के निदेशक रेनाटो सल्लिडम ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि इन भूकंपों से घरों और इमारतों को मामूली नुकसान की संभावना व्यक्त की है। संस्थान के अनुसार बास्को और सबतांग शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। (भाषा)

Published : 
  • 27 July 2019, 11:21 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement