हिंदी
चेन्नई: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को इसके रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर पांच करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह किसी भी भारतीय फिल्म का सर्वाधिक देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को चार भाषाओं- हिन्दी, तमिल, तेलुगू व मलयालम में जारी किया गया।

फिल्म का हिंदी संस्करण जारी करने वाले फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर। पांच करोड़ लोगों ने देखा। 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन'।"

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को अपनी रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक हो गया था। इसके बावजूद इसे उक्त चारों भाषाओं में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इसके कुछ देर बाद ही यह ऑनलाइन वायरल हो गया।
एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म में तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। (आईएएनएस)
Published : 17 March 2017, 2:09 PM IST
Topics : एस.एस. राजामौली करण जौहर ट्विटर निर्देशित फिल्म बांग्ला फिल्मों बाहुबली 2 राम्या कृष्णन रिलीज
No related posts found.