छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़..बीएसएफ के चार जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जख्मी हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी..

Updated : 4 April 2019, 3:31 PM IST
google-preferred

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जख्मी हो गये हैं। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

नक्सलियों से यह मुठभेड़ पखांजुर क्षेत्र में हुई है। शहीद हुए एक जवान का नाम पी रामा कृष्ण है, जो आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

 

गुरुवार को बीएसएफ के जवानों पर उस वक्त हमला हुआ जब वो गश्त के लिए निकले थे। जवानों पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की।बता दें कि कांकेर लोकसभा सीट पर इसी महीने की 18 तारीख को मतदान है। 

Published : 
  • 4 April 2019, 3:31 PM IST

Related News

No related posts found.