हिंदी
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) में सितम्बर माह में प्रदेश भर से सर्वाधिक 36 नई रियल एस्टेट परियोजनाएं पंजीकृत की गई हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव कल जाएंगे हरिद्वार, पिता मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में करेंगे विसर्जित
एक माह में पंजीकृत होने वाली यह सबसे अधिक परियोनाएं है जो स्वयं में एक नया रिकार्ड है।इन परियोजनाओं में 32 आवासीय तथा 4 व्यवसायिक परियोजनाएं हैं जिनकी अनुमानित लागत 3648.35 करोड़ रुपये है।
इन परियोजनाओं से कुल 8116 इकाइयों/ यूनिटस का निर्माण किया जाएगा जिसमे 6931 नई आवासीय तथा 1185 व्यवसायिक यूनिटस प्रस्तावित है। एनसीआर के जनपदों में 12 परियोजनाएं पंजीकृत हुई हैं। (वार्ता)
Published : 16 October 2022, 4:43 PM IST
No related posts found.