हिंदी
रांची: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को दो नक्सली गुटों के बीच संघर्ष में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों में गोलीबारी की घटना मोहम्मदगंज पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सीताचुवा गांव में हुई।
मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की पहचान अजय यादव के रूप में की गई है, जिस पर पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका ही निकली प्रेमी की हत्यारी
पुलिस ने एक घायल नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एके-47 सहित सात रायफलें बरामद की गई हैं। राज्य के 24 में से 18 जिले नक्सल प्रभावित हैं। (आईएएनएस)
Published : 24 March 2017, 12:28 PM IST
No related posts found.