हिंदी
महराजगंज: नौतनवा नगर पालिका परिषद के रहने वाले चरनजीत सिहं पुत्र स्व0 इन्दर सिंह निवासी मधुबन नगर वार्ड नं0 8 थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के तहरीर पर नौतनवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़ित ने बताया कि बीते दिनांक 27/12/2023 को रात में हम लोग अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोये हुए थे। रात के अंधेरे में नीचे ताला लगा हुआ था।
अज्ञात चोरो ने ताला तोड़ कर घर में घुस गये और हमारी पत्नी के लाकेट, चैन, तीन अगूठी व दो कड़ा जो सोने के थे साथ में 3 लाख 15 हजार नगद व मोबाईल भी चोर उठा ले गये।
सुबह जब अपने घर में नीचे आये तो देखा सामान विखरा पड़ा हुआ है। पीड़ित ने तत्काल सूचना 112 नं0 पर दिया एंव स्थानीय चौकी को भी जानकारी दी। नौतनवा पुलिस ने पीड़ित चरनजीत सिंह के तहरी पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0435/2023 के तहत धारा 380, 457 में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Published : 30 December 2023, 7:56 PM IST
Topics : 3 लाख 15 हजार कैश घर का ताला तोड़कर नगर पालिका परिषद नौतनवा पुलिस महराजगंज लाखो का जेवर चोरी
No related posts found.