हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,318 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,364) है।
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,076 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।
Published : 19 December 2023, 3:43 PM IST
No related posts found.