आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का हुआ था जन्म

करतार सिंह सराभा भारत के महान क्रान्तिकारियों में से एक थे। उन्हें अपने शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्‍हें भी महाभारत के अभिमन्यु की तरह केवल 19 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते देश के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनके शौर्य और बलिदान की मार्मिक गाथा आज भी भारतीयों को प्रेरणा देती है और देती रहेगी।

Updated : 24 May 2019, 10:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: करतार सिंह सराभा भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने के लिये अमेरिका में बनी गदर पार्टी के अध्यक्ष थे। भारत में एक बड़ी क्रान्ति की योजना के सिलसिले में उन्हें अंग्रेजी सरकार ने कई अन्य लोगों के साथ फांसी दे दी। 16 नवम्बर 1914 को करतार को जब फांसी पर चढ़ाया गया, तब वह मात्र 19 वर्ष के थे। प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगत सिंह उन्हें अपना आदर्श मानते थे।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1543- प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन।

1819- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का जन्म।

1830- अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरु हुई।

1875- सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

1879- अमेरिका में दासता विरोधी आंदोलन के नेता अविलियम लायड गैरिसन का निधन।

1896- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का जन्म।

1899- बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दर्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म।

1905- ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन।

1915- थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1954- एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म।

1956- बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500वीं जयंती मनायी गयी।

1994- सऊदी अरब के मीना में हज भगदड़ 250 लोगों से अधिक हाजियों की मौत।

1999- भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का निधन।

2000- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार, शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन।

Published : 
  • 24 May 2019, 10:55 AM IST

Related News

No related posts found.